गुमला: SIR-2026 अभियान में तेजी; मतदान केंद्रों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, दिए अहम निर्देश

Gumla: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत शनिवार को जिला निर्वाचन...

Gumla
SIR-2026 अभियान को लेकर उपायुक्त एक्शन मोड में

Gumla: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने रायडीह प्रखंड की सिप्रिंगा पंचायत स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अभियान की प्रगति का जायजा लेने के साथ प्रखंड कार्यालय रायडीह में चल रहे एसआईआर कार्यों और ऑनलाइन डिजिटाइजेशन की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की.

22 जुलाई से पहले सभी प्रपत्रों का संग्रहण पूरा करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदाता सूची से संबंधित मैपिंग और ऑनलाइन डिजिटाइजेशन प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 22 जुलाई से पहले सभी प्रपत्रों का संग्रहण सुनिश्चित करते हुए ऑनलाइन डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए.

बीएलओ और बीएलए-2 की बैठक में सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर

उपायुक्त ने 22 जुलाई को आयोजित होने वाली बीएलओ और बीएलए-2 की बैठक में सभी संबंधित प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी संबंधित पक्षों का समन्वय आवश्यक है.

समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश

उपायुक्त ने प्रपत्र भरने और ऑनलाइन डिजिटाइजेशन के दौरान आ रही समस्याओं की जानकारी ली तथा उपस्थित बीएलओ के संदेहों का समाधान किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान आने वाली हर समस्या का तत्काल समाधान किया जाए, ताकि कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा हो सके.

घर-घर सत्यापन और एन्यूमरेशन में तेजी लाने पर जोर

उन्होंने बीएलओ और संबंधित अधिकारियों से घर-घर सत्यापन, एन्यूमरेशन और प्रपत्र संग्रहण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए कार्य में और तेजी लाई जाए तथा प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए.

पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश

उपायुक्त ने रायडीह प्रखंड के मतदान केंद्रवार प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए. साथ ही सभी बीएलओ को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सावधानी के साथ कार्य करने तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने नहीं देने का निर्देश दिया.

आम लोगों से भी सहयोग की अपील

उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने आम नागरिकों से एसआईआर-2026 अभियान में सक्रिय सहयोग करने और आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने की अपील की. निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी रायडीह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, निर्वाचन शाखा के कर्मी, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ एवं वॉलेंटियर्स उपस्थित रहे.

ALSO READ: ट्रेनी हॉस्टल मैदान में बाहरी खिलाड़ियों के प्रवेश पर रोक, युवाओं ने गेट पर किया प्रदर्शन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *