Ranchi : पर्यावरण और जल संकट जैसे मुद्दे पर 15 मई को सेमिनार का आयोजन किया जायेगा. सेमिनार का आयोजन अबुआ अधिकार की ओर से होटल बीएनआर चाणक्य में किया जायेगा. इस कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध जल संरक्षण विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र सिंह मुख्य वक्ता होंगे.
सेमिनार का विषय “झारखंड में पर्यावरण की चुनौतियां और समाधान” रखा गया है. जिसमें राज्य में बढ़ते जल संकट, सूखते जलस्रोत, जंगलों की कटाई, मौसम में बदलाव और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी.
डॉ. राजेंद्र सिंह को देशभर में “जलपुरुष” के नाम से जाना जाता है. उन्होंने ग्रामीणों के साथ जल संरक्षण में काम किया है. उनके प्रयासों से कई सूखी नदियों में फिर से पानी बहने लगा. पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए उन्हें देश विदेश में कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं. इनमें स्टॉकहोम जल पुरस्कार, रेमन मैग्सेसे पुरस्कार, अहिंसा पुरस्कार और अर्थ रिपेयर पुरस्कार शामिल है.
ALSO READ : सुप्रीम कोर्ट में हाथियों के संरक्षण के लिए PIL दायर, झारखंड,उड़ीसा, बंगाल और छत्तीसगढ़ को बनाया गया पार्टी

