Click Here
Click Here
Click Here

सोना खरीदने से रोकने की अपील पर भड़का स्वर्णकार समाज, आंदोलन का बजा बिगुल

Hazaribagh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील किए जाने के बाद हजारीबाग के स्वर्णकार समाज में गहरा...

Hazaribagh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील किए जाने के बाद हजारीबाग के स्वर्णकार समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है. इस मुद्दे को लेकर कान्यकुब्ज स्वर्णकार महासंघ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की और इस आह्वान को तुरंत वापस लेने की मांग की.

हजारों परिवारों पर गिरेगी गाज

महासंघ के उपाध्यक्ष राजकुमार सोनी ने कहा कि सोना खरीदने पर रोक की अपील का सीधा और घातक असर स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े हजारों परिवारों पर पड़ेगा. उन्होंने जोर देकर कहा यदि लोग सोना खरीदना बंद कर देंगे, तो छोटे दुकानदारों और कारीगरों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो जाएगी. स्वर्ण व्यवसाय लाखों परिवारों की आजीविका का एकमात्र सहारा है, ऐसे में यह अपील व्यापारियों के हितों पर सीधा प्रहार है.

ALSO READ: पर्यावरण में आयोजित सेमिनार को जलपुरूष राजेंद्र सिंह करेंगे संबोधित

आंदोलन की हुंकार: मांग पूरी न होने पर सड़कों पर उतरेंगे स्वर्णकार

महासंघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि इस अपील को वापस नहीं लिया गया, तो स्वर्णकार समाज चुप नहीं बैठेगा. उपाध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में कहा कि निर्णय पर पुनर्विचार न होने की स्थिति में समाज उग्र आंदोलन करने और सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगा.

समाज के दिग्गज रहे मौजूद

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी एकता प्रदर्शित करने के लिए महासंघ के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से अध्यक्ष कुलदीप सोनी, महासचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष रंजीत सोनी, साथ ही राम अवतार, सुरेंद्र सोनी, वीरेंद्र सोनी, जितेंद्र सोनी, कन्हैया सोनी और सत्यप्रकाश सोनी सहित कई अन्य सदस्य शामिल थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *