केरल में पलामू के युवक की मौत, बसपा नेता अभिमन्यु सिंह ने कहा-परिवार को मिले सरकारी सहायता

Palamu : जिले के तोलरा निवासी 25 वर्षीय युवक नीरज कुमार राम की केरल में हुई आकस्मिक मौत की दुखद खबर के...

Sudden death

Palamu : जिले के तोलरा निवासी 25 वर्षीय युवक नीरज कुमार राम की केरल में हुई आकस्मिक मौत की दुखद खबर के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह ने मृतक के पैतृक आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी.

असामयिक मौत से उजड़ा परिवार

युवक की असामयिक मृत्यु ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. गौरतलब है कि नीरज की शादी महज एक वर्ष पूर्व ही हुई थी, ऐसे में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अभिमन्यु सिंह ने पीड़ित परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की अपील करते हुए अपनी ओर से व्यक्तिगत आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. इस दौरान अभिमन्यु सिंह ने जिला प्रशासन और संबंधित पदाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की. उन्होंने नीरज के परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए मृतक के परिजनों को सरकारी लाभ और मुआवजे की राशि जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का पुरजोर अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि एक युवा की जान जाना पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. इस मौके पर ग्रामीण और शुभचिंतक मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को अविलंब न्याय और सहायता दिलाने की मांग की है.

Also Read : जनगणना 2027: झारखंड में अफसरों के तबादले पर रोक, मार्च 2027 तक नहीं बदलेगी जिला-प्रखंड की सीमा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *