सरायकेला : बैठक में सुखराम हेंब्रम ने दी सेंदरा करने की खुली धमकी, FB में वीडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश

Saraikela : नीमडीह थाना क्षेत्र के आदरडीह स्थित पेट्रोलपंप में एसएम स्टील पावर प्लांट के समर्थकों और कुछ ग्रामीणों की बैठक हुई....

सरायकेला

Saraikela : नीमडीह थाना क्षेत्र के आदरडीह स्थित पेट्रोलपंप में एसएम स्टील पावर प्लांट के समर्थकों और कुछ ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल है. वायरल वीडियो में सुखराम हेंब्रम का बयान है. जिसमें सुखराम गर्मजोशी में खुलेआम सेंदरा करने की धमकी देते नजर आ रहे है. बताया जा रहा है कि यह बैठक जनप्रतिनिधियों और प्रबंधक की उपस्थिति में हुई थी. वीडियो सामने आने के बाद से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों ने वीडियो की सत्यता पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है.

क्या है वीडियो में

वायरल वीडियो में सुखराम हेंब्रम बैठक के दौरान उत्तेजित होकर सेंदरा करने की धमकी देते नजर आ रहे है. सेंदरा आदिवासी समुदाय का एक पारंपरिक शिकार उत्सव है, लेकिन सार्वजनिक मंच से हिंसा की धमकी देने के कारण इस बयान को गंभीरता से लिया जा रहा है.

ग्रामीणों में बढ़ा तनाव

वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद से क्षेत्र के कई गांवों में तनाव बढ़ गया है. ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में इस तरह की धमकी देना शांति व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वीडियो की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे.

 

ALSO READ : जनगणना 2027: झारखंड में अफसरों के तबादले पर रोक, मार्च 2027 तक नहीं बदलेगी जिला-प्रखंड की सीमा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *