झारखंड का वित्तीय प्रबंधन: राज्य योजना मद से 25,079 करोड़ और सेंट्रल स्कीम से 673 करोड़ हो चुके हैं खर्च, जुलाई में सबसे अधिक 11,137 करोड़

Ranchi: झारखंड सरकार ने अब तक राज्य योजना मद से 25,079 करोड़ और सेंट्रल स्कीम से 673 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी...

Ranchi: झारखंड सरकार ने अब तक राज्य योजना मद से 25,079 करोड़ और सेंट्रल स्कीम से 673 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है. राज्य का कुल बजट लगभग 1,56,855 करोड़ रुपये में से 26,662 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं. चालू वित्तीय वर्ष के शुरुआती चार महीनों में राज्य का कुल व्यय प्रतिशत 17 फीसदी तक पहुंच गया है. हालांकि, अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत खर्च का अंतर काफी बड़ा है.

केंद्रीय और राज्य योजनाओं में खर्च का अंतर

राज्य योजना: वित्त विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य की अपनी योजनाओं के लिए लगभग 1,37,637 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है. इसमें से अब तक 25,079 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, जिसका व्यय प्रतिशत 18.22 फीसदी है.

केंद्रीय योजना: केंद्रीय योजनाओं के लिए निर्धारित 15,672 करोड़ रुपये के बजट में से अब तक केवल 673 करोड़ रुपये ही खर्च हो पाए हैं. इसका व्यय प्रतिशत महज 4.30 फीसदी है.

Also Read: लोहरदगा: कड़ी सुरक्षा के बीच 18 केंद्रों में 5544 परीक्षार्थी देंगे JSSC की परीक्षा

कुछ योजनाओं में उम्मीद से अधिक तेजी

कुछ अन्य मदों के अंतर्गत खर्च की गति आश्चर्यजनक रूप से तेज है. 1,233 करोड़ रुपये के बजट वाली एक मद में खर्च का प्रतिशत 50.81 तक पहुंच गया है, जो राज्य में किसी विशेष क्षेत्र में किए जा रहे त्वरित विकास कार्यों का प्रमाण है. वहीं, 829 करोड़ रुपये के बजट वाली दूसरी श्रेणी में भी 32.89 फीसदी व्यय (लगभग 273 करोड़ रुपये) दर्ज किया गया है. हालांकि, 1,485 करोड़ रुपये के बजट वाली तीसरी मद में अब तक केवल 0.73 फीसदी (लगभग 11 करोड़ रुपये) ही खर्च हो पाया है.

पिछले चार महीनों में कितनी राशि खर्च की गई

• अप्रैल: 19 करोड़ रुपये

• मई: 429 करोड़ रुपये

• जून: 9,348 करोड़ रुपये

• जुलाई: 11,137 करोड़ रुपये

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *