चाईबासा: कारो नदी में पत्थर से बंधा मिला कबाड़ी व्यवसायी का शव, गुवा में सनसनी, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

Chaibasa : जिले के गुवा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां शनिवार की रात एक...

Chaibasa: Dead body of scrap dealer found tied to stone in Karo river, sensation in Guwa, suspicion of murder by crushing head

Chaibasa : जिले के गुवा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां शनिवार की रात एक कबाड़ी व्यवसायी की बेरहमी से हत्या कर दी गई और साक्ष्य छिपाने के लिए उसके शव को एक भारी पत्थर से बांधकर कारो नदी में डुबो दिया गया. रविवार सुबह जैसे ही नदी किनारे शव मिलने की खबर फैली, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.

सुबह नदी किनारे शव देख उड़े होश

रविवार की सुबह जब स्थानीय लोग कारो नदी की तरफ गए, तो उन्होंने पानी में एक शव उतराता हुआ देखा. गौर से देखने पर पता चला कि शव को एक बड़े और भारी पत्थर के सहारे बांधकर डुबोया गया था ताकि वह ऊपर न आ सके. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना गुवा थाना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला. मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के रहने वाले कुर्मान के रूप में हुई है. पुलिस की प्रारंभिक जांच और स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतक की पहचान हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: आखिरी जंग, आखिरी सपना: स्पेन के खिलाफ फाइनल से पहले रो पड़े मेसी, दुनिया को कहा- शुक्रिया

कमरे का साथी अचानक हुआ रवाना, गहराया रहस्य

इस पूरे हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है. स्थानीय लोगों और पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार, कुर्मान शेख का रूममेट अल्ताफ शेख शनिवार दोपहर को ही जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से अपने गृह जिला मुर्शिदाबाद के लिए रवाना हो गया था. वहीं दूसरी ओर, मृतक कुर्मान शेख को शनिवार की रात करीब आठ बजे तक स्थानीय बाजार और इलाके में देखा गया था. रात आठ बजे के बाद ऐसा क्या हुआ कि उसकी जान ले ली गई, पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *