रांची : 26 से 28 जुलाई तक होगी भारतीय मजदूर संघ की कार्यसमिति बैठक, श्रमिक के मुद्दों पर होगा मंथन

Ranchi : भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्यसमिति की बैठक 26 से 28 जुलाई को होगी. बैठक का आयोजन नामकुम स्थित...

भारतीय मजदूर संघ

Ranchi : भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्यसमिति की बैठक 26 से 28 जुलाई को होगी. बैठक का आयोजन नामकुम स्थित सरला बिरला विश्वविद्यालय में किया जायेगा. तीन दिवसीय इस बैठक में देशभर से संगठन के प्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठक के दौरान संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, उनकी समस्याओं और समाधान पर विस्तृत चर्चा की जाएगी. इसकी जानकारी प्रेसवार्ता के दौरान दी गयी.

दो लेबर कोड से सहमत, दो से असहमत

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लागू चार लेबर कोड में से मजदूरी संहिता-2019 और सामाजिक सुरक्षा संहिता-2020 श्रमिकों के हित में है. उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा संहिता लागू होने से बड़ी संख्या में श्रमिकों को राहत मिली है. हालांकि, संगठन ने औद्योगिक संबंध संहिता-2020 और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थय एवं कार्यस्थितियां संहिता-2020 पर संगठन ने असहमति जतायी.

श्रमिकों को मानव पूंजी मानता है भारतीय मजदूर संघ

प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि तीन दिवसीय कार्यसमिति बैठक में श्रमिकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चिंतन-मंथन किया जाएगा और समसामयिक मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों को केवल उत्पादन का साधन नहीं, बल्कि मानव पूंजी मानता है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शांतिपूर्ण संवाद और वार्ता की प्रक्रिया में विश्वास रखता है.

बैठक की तैयारियां अंतिम चरण में

समिति के प्रमुख चंदन कुमार प्रसाद ने बताया कि कार्यसमिति बैठक की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. इसे सफल बनाने के लिए प्रदेशभर के कार्यकर्ता जुटे हुए है. उन्होंने कहा कि बैठक के प्रत्येक दिन की कार्यवाही और प्रमुख निर्णयों की जानकारी मीडिया के माध्यम से साझा की जाएगी.

 

ALSO READ : आखिरी जंग, आखिरी सपना: स्पेन के खिलाफ फाइनल से पहले रो पड़े मेसी, दुनिया को कहा- शुक्रिया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *