आखिरी जंग, आखिरी सपना: स्पेन के खिलाफ फाइनल से पहले रो पड़े मेसी, दुनिया को कहा- शुक्रिया

News Wave Desk: फुटबॉल के भगवान कहे जाने वाले लियोनेल मेसी के करियर का सबसे बड़ा और शायद आखिरी महामुकाबला आ चुका...

Last battle, last dream: Messi breaks down before the final against Spain, says thank you to the world

News Wave Desk: फुटबॉल के भगवान कहे जाने वाले लियोनेल मेसी के करियर का सबसे बड़ा और शायद आखिरी महामुकाबला आ चुका है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होने जा रहा है. लेकिन इस महायुद्ध की सीटी बजने से पहले ही, लियोनेल मेसी बेहद भावुक हो गए. मेसी ने दुनिया भर के अपने फैंस के लिए एक ऐसा संदेश जारी किया है, जिसने हर फुटबॉल प्रेमी की आंखें नम कर दी हैं. मेसी ने साफ कर दिया है कि यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि उनके पूरे जीवन की तपस्या का अंतिम अध्याय है.

विदाई की दहलीज पर भावुक कप्तान

अर्जेंटीना को एक बार फिर विश्व विजेता बनाने की दहलीज पर खड़े मेसी इस समय भावनाओं के समंदर में डूबे हुए हैं. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह सोचना भी हैरान करता है कि मैं एक बार फिर वर्ल्ड कप फाइनल खेलने जा रहा हूं. मैंने जीवन में जो कुछ भी हासिल किया, उसके लिए मैं ईश्वर और अपने देशवासियों का आभारी हूं. मेसी का यह संदेश साफ इशारा करता है कि वे इस टूर्नामेंट को अपने करियर का गोल्डन फिनाले मान रहे हैं.

यह भी पढ़ें: SUNDAY SPECIAL : हाल ए रांची नगर निगमः नालों में बहती जिंदगियां और कागजों पर दौड़ता विकास, राजधानी के खुले नाले में दफन हो रहे मासूम, क्या किसी और की जान का है इंतजार 

Last battle, last dream: Messi breaks down before the final against Spain, says thank you to the world

स्पेन की युवा सेना बनाम मेसी का अनुभव

इस बार फाइनल की जंग बेहद दिलचस्प है. एक तरफ जहां लियोनेल मेसी का सदियों पुराना अनुभव और अर्जेंटीना का जुनून है, वहीं दूसरी तरफ स्पेन की युवा और आक्रामक टीम है. फुटबॉल पंडितों का मानना है कि स्पेनिश टीम मेसी के इस फेयरवेल गेम को बिगाड़ने का पूरा दमखम रखती है, लेकिन मेसी को रोकने का मतलब होगा इतिहास के सबसे बड़े तूफान से टकराना.

इतिहास रचने से एक कदम दूर

मेसी ने अपने पोस्ट में कहा है कि मैं अपने करियर के आखिरी पलों को पूरी तरह जीना चाहता हूं. हम इस ट्रॉफी को एक बार फिर अर्जेंटीना ले जाने के लिए अपनी जान लगा देंगे. पूरे अर्जेंटीना में इस समय जश्न और दुआओं का दौर जारी है. हर कोई अपने इस मसीहा को विश्व कप की सुनहरी ट्रॉफी के साथ विदा होते देखना चाहता है.

Last battle, last dream: Messi breaks down before the final against Spain, says thank you to the world

यह भी पढ़ें: झारखंड में मानसून एक्टिव: झमाझम बारिश के आसार, फिर भी 37 फीसदी कम बारिश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *