मोदी सरकार के 12 साल, जनता बदहाल: झारखंड कांग्रेस का केंद्र पर निशाना

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अख्तर अली ने केंद्र की भाजपा सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को देश के...

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अख्तर अली ने केंद्र की भाजपा सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को देश के इतिहास का सबसे निराशाजनक दौर करार दिया है. कांग्रेस ने दावा बनाम हकीकत के आंकड़ों के साथ मोदी सरकार की 12 बड़ी विफलताओं को उजागर करते निशाना साधा है. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सरकार मेक इन इंडिया का ढिंढोरा पीट रही है, जबकि देश में बेरोजगारी दर 45 साल के उच्चतम स्तर पर है और कुल बेरोजगारों में 83% हिस्सेदारी युवाओं की है. 2014 में 410 रुपए में मिलने वाला रसोई गैस सिलेंडर आज 1000 रुपए के पार हो चुका है, जिसने आम आदमी की कमर तोड़ दी है. अख्तर अली ने आर्थिक मोर्चे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि नोटबंदी और जटिल जीएसटी ने छोटे व्यापारियों को बर्बाद कर दिया.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी के नामांकन पर संकट टला, रिटर्निंग ऑफिसर ने खारिज की सभी आपत्तियां

देश पर कर्ज का बोझ बढ़कर 245 लाख करोड़ से अधिक हो गया

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि देश पर कर्ज का बोझ 55 लाख करोड़ से बढ़कर 245 लाख करोड़ से अधिक हो गया है. इसके अलावा चीन द्वारा सीमा पर घुसपैठ, रिकॉर्ड स्तर पर गिरता रुपया, क्रौनी कैपिटलिज्म (मित्रवाद), किसानों से वादाखिलाफी, बढ़ती महिला असुरक्षा और ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग सरकार की मुख्य उपलब्धियां बन चुकी हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार सिर्फ हेडलाइंस में जिंदा है, जबकि देश की 140 करोड़ जनता हेल्पलाइन पर आ चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: रांची: नयासराय तालाब में डूबने से युवक की मौत, पुलिस और NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *