Ranchi: झारखंड शराब घोटाला मामले में स्वतंत्र एजेंसी से जाँच की मांग के लिए दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मंगलवार की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट में यह जानकारी दी गया है याचिका के विरोध में सरकार हस्तक्षेप याचिका दायर करेगी. जिसके बाद अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए 1 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है.

स्वतंत्र एजेंसी से कराने के लिए जनहित याचिका की दायर
झारखंड में प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के विधायक दल के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाला केस की जाँच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने के लिए जनहित याचिका दायर की है. इस जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में सुनवाई हुई. सुनवाई में बाबूलाल मरांडी की ओर से वरीय अधिवक्ता राजीव सिन्हा और सूरज किशोर प्रसाद ने बहस की.

