गोमिया: गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दारू पिपचो में गुरुवार सुबह एक पेंटर का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान मोइन अंसारी उर्फ गंदौरी पेंटर (करीब 55 वर्ष) के रूप में हुई है. वह पिछले लगभग 40 वर्षों से गोमिया रेलवे क्रॉसिंग के पास किराए के मकान में रह रहे थे.
पेशा और स्वभाव
मोइन अंसारी गाड़ियों की डेंटिंग-पेंटिंग का काम करते थे और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. स्थानीय लोगों के अनुसार, वह काफी मिलनसार व्यक्ति थे.
Also Read: प्रिंस खान के गुर्गे राहुल राणा को बड़ा झटका, कोर्ट ने नहीं दी अग्रिम बेल
कैसे मिली जानकारी
गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने उनके किराए के मकान के पीछे शव देखा और तुरंत इसकी सूचना गोमिया थाना को दी. सूचना मिलते ही गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो और आईईएल थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.
घटनास्थल से मिले सुराग
मौके पर खून से सनी एक लकड़ी बरामद हुई है. साथ ही मृतक के माथे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है. मौत के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है.
