लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन व जनता की शिकायतों के प्रति रहें संवेदनशील : एसपी

Latehar: लातेहार जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसिया कामकाज में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से एसपी कुमार गौरव ने...

Latehar: लातेहार जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसिया कामकाज में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से एसपी कुमार गौरव ने गुरुवार को चंदवा थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने न केवल कागजी दस्तावेजों की जांच की, बल्कि धरातल पर पुलिस की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया.

रिकॉर्ड और मालखाना की सघन जांच

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चंदवा थाना के विभिन्न अनुभागों का दौरा किया. उन्होंने थाना के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड, मालखाना और बैरक की जांच-पड़ताल की. मालखाने में रखे सामानों के रख-रखाव और केस प्रॉपर्टी की स्थिति को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फाइलों को व्यवस्थित रखने के सख्त निर्देश दिए. साथ ही, उन्होंने पुलिस जवानों के रहने के स्थान (बैरक) की साफ-सफाई और अनुशासन का भी जायजा लिया.

यह भी पढ़ें : रांची में ITAT भवन का निर्माण होगा! मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल, मिला सकारात्मक संकेत

लंबित मामलों पर सख्त रुख

एसपी ने जिले में बढ़ते लंबित मामलों पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने थाना प्रभारी और अनुसंधान अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और स्पष्ट निर्देश दिया कि वर्षों से लंबित पड़े कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. केस की डायरी और साक्ष्यों का संकलन समय पर हो ताकि आम जनता को न्याय के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े. लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपने कार्य व्यवहार में सुधार लाएं, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

जनता की शिकायतों के प्रति रहें संवेदनशील

निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि थाने में अपनी समस्या लेकर आने वाले हर फरियादी के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए. पुलिस का व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि आम जनता अपनी शिकायत बिना किसी डर के दर्ज करा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की प्राथमिकता आम लोगों को समय पर न्याय दिलाना और अपराधियों में कानून का भय पैदा करना है.

यह भी पढ़ें : कर्नाटक में कल से जूनियर एथलेटिक्स महासंग्राम, एशियन अंडर-20 के लिए दावेदारों की होगी परीक्षा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *