BREAKING: झारखंड पुलिस में अभी योगदान नहीं देंगे आईपीएस आशीष बत्रा, दिल्ली में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए राज्य सरकार ने दी मंजूरी

Ranchi: झारखंड कैडर के 1997 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशीष बत्रा फिलहाल झारखंड पुलिस में योगदान नहीं देंगे. एनआईए में प्रतिनियुक्ति...

Ranchi: झारखंड कैडर के 1997 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशीष बत्रा फिलहाल झारखंड पुलिस में योगदान नहीं देंगे. एनआईए में प्रतिनियुक्ति की अवधि खत्म होने के बाद आशीष बत्रा जल्द ही दिल्ली में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. झारखंड सरकार ने उनके नामांकन को लेकर अपनी आधिकारिक सहमति दे दी है. झारखंड सरकार के अवर सचिव, अजीत कुमार सिंह द्वारा भारत सरकार के गृह मंत्रालय को भेजे गए पत्र के अनुसार, राज्य सरकार ने श्री आशीष बत्रा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने पर कोई आपत्ति नहीं जताई है.
आशीष बत्रा 52वें एडवांस्ड प्रोफेशनल प्रोग्राम इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (APPPA) भारतीय लोक प्रशासन संस्थान नई दिल्ली में करेंगे यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक जुलाई 2026 से शुरू होकर 30 अप्रैल 2027 तक चलेगा. आईपीएस आशीष बत्रा साल 2019 से वह प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार में सेवाएं दे रहे हैं. पहले उन्हें पांच साल के लिए एनआईए में भेजा गया था. बाद में उनका टेन्योर दो साल के लिए बढ़ा दिया गया था.

क्या है पूरा मामला?

गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने 24 अप्रैल को एक पत्र जारी कर इस कोर्स के लिए नामांकन के संबंध में जानकारी मांगी थी. इसके जवाब में झारखंड सरकार के द्वारा गुरुवार को यह पत्र जारी किया गया. राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि आईपीएस आशीष बत्रा को इस 10 महीने के प्रतिष्ठित कोर्स के लिए दिल्ली भेजने में सरकार को कोई आपत्ति नहीं है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *