रांची सदर अस्पताल बना हाईटेक : अब यहीं होगी ब्रेन और नसों की जांच

Ranchi : रांची के सदर अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ा उछाल लेते हुए अब खुद को आधुनिक सुविधाओं से लैस...

Ranchi : रांची के सदर अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ा उछाल लेते हुए अब खुद को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना शुरू कर दिया है. मरीजों को राहत देते हुए यहां अत्याधुनिक न्यूरो फिजियोलॉजी लैब की शुरुआत कर दी गई है इसका मतलब साफ है—अब ब्रेन और नसों से जुड़ी गंभीर जांच के लिए लोगों को न तो बड़े शहरों की दौड़ लगानी होगी और न ही महंगे निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ेगा. इस नई सुविधा का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने किया, जहां अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों की टीम भी मौजूद रही. यह पहल खास इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि जिला स्तर पर इस तरह की सुविधा अब तक राज्य में कहीं उपलब्ध नहीं थी.

यह भी पढ़ें : पहाड़ी मंदिर में सत्ता परिवर्तन : आरोपों के बीच 4 मई को कमान संभालेगी नई प्रबंध समिति

एक ही छत के नीचे कई जरूरी जांच

नई लैब में मरीजों को एक ही छत के नीचे कई जरूरी जांच सुविधाएं मिलेंगी. इनमें नर्व कंडक्शन स्टडी (NCS), ईईजी, ईएमजी, वीईपी और आरएनएसटी जैसे टेस्ट शामिल हैं, जो न्यूरोलॉजिकल बीमारियों की सटीक पहचान में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं. लैब की जिम्मेदारी अनुभवी चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार शर्मा और डॉ. अहमद हुसैन को सौंपी गई है, जो इस सुविधा को विशेषज्ञता के साथ संचालित करेंगे. अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि इस पहल से न सिर्फ मरीजों का समय और पैसा बचेगा, बल्कि उन्हें बेहतर और समय पर इलाज भी मिल सकेगा.

यह भी पढ़ें : आंधी का कहर : एक झोंके ने उजाड़ दिया आशियाना, खुले आसमान के नीचे आ गई वृद्ध महिला की जिंदगी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *