Click Here
Click Here
Click Here

कल भी नहीं होगी जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री, म्यूटेशन का काम भी रहेगा ठप

Ranchi: रांची सहित राज्यभर में मंगलवार यानी 5 मई को भी जमीन फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं होगी. राजभर के अंचल कार्यालय में...

अंचल कार्यालय
अंचल कार्यालय

Ranchi: रांची सहित राज्यभर में मंगलवार यानी 5 मई को भी जमीन फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं होगी. राजभर के अंचल कार्यालय में म्यूटेशन, लगान रसीद काटने सहित अन्य काम भी बंद रहेंगे. इस दौरान ऑनलाइन जमीन की बुकिंग सहित काेई काम नहीं हाेगा. क्याेंकि, झारभूमि सॉफ्टवेयर डाउन रहेगा. राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने इससे संबंधित पत्र सभी अवर निबंधकों काे भेज दिया है. हालांकि, विभाग ने सभी अवर निबंधकों काे साफ कहा है, कि यह सुनिश्चित करें कि इस दाैरान स्व माेटाे म्यूटेशन के तहत किसी भी तरह के ट्रांजेक्शन की हानि न हाे. मालूम हो कि झारभूमि के सॉफ्टवेयर के मेंटेनेंस की वजह से एक मई से पूरे राज्य में जमीन फ्लैट की रजिस्ट्री का काम बंद था. अंचल कार्यालय का कामकाज भी ठप पड़ा हुआ था.

सर्वर स्लो होने से रजिस्ट्री से लेकर म्यूटेशन तक का काम प्रभावित

झारभूमि का सर्वर स्लो होने की वजह से पिछले काफी दिनों से जमीन- फ्लैट की रजिस्ट्री से लेकर अंचल कार्यालय में म्यूटेशन का काम धीमा पड़ गया था. एक जमीन के रिकॉर्ड को जांचने में जहां 10 मिनट लगते थे, उसका समय बढ़कर 20 से 30 मिनट हो गया था. इस वजह से एक राजस्व उप निरीक्षक द्वारा एक दिन में काफी कम संख्या में आवेदनों का निपटारा किया जा रहा था. इधर, रजिस्ट्री करने में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. क्योंकि खाता और प्लॉट रकवा की जांच करने में समय लग रहा था.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: रांची : पहले पिता राधाकृष्ण किशोर ने अपनी ही पार्टी पर निकाला गुस्सा, फिर बेटे प्रशांत ने पद से दिया इस्तीफा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *