Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप स्कीम के अंतर्गत ग्रेजुएट अप्रेंटिसस के पद के लिए अब योग्यता धारी विद्यार्थी 17 मई, 2026 तक आवेदन समर्पित कर सकते हैं, इसकी जानकारी देते हुए नोडल पदाधिकारी डॉ इंद्रजीत कुमार ने बताया कि संभवत आवेदन के लिए अंतिम बार अंतिम तिथि का विस्तार किया जा रहा है, डॉ इंद्रजीत कुमार ने बताया कि कुल 111 पदों के लिए विनोबा भावे विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, बताया कि 2021 से 2025 के बीच झारखंड के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या महाविद्यालय से स्नातक करने वाले विद्यार्थी इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन समर्पित कर सकते हैं.
111 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा
स्नातक परीक्षा में कुल प्राप्तांक के आधार पर तथा झारखंड सरकार के आरक्षण नीति के आधार पर आवेदकों में से 111 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने समाज विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ रेणु बोस की अध्यक्षता में एक तीन सदस्य समिति का गठन किया है, नोडल पदाधिकारों के कंप्यूटर कोषांग के प्रभारी दीपू कुमार ने जानकारी दी कि इसके लिए झारखंड सरकार के ttps://dhteaspprenticeship. jharkhand.gov.in लिंक पर जाकर आवेदन समर्पित किया जा सकता है.
चयनित विद्यार्थियों को एक वर्ष तक प्रशिक्षण दिया जाएगा
चयनित विद्यार्थियों को एक वर्ष तक प्रशिक्षण दिया जाएगा, प्रशिक्षण अवधि में प्रत्येक माह ?12000 का स्टाइपेंड प्रत्येक विद्यार्थी को दिया जाएगा, डॉ इंद्रजीत कुमार ने आगे बताया कि इस संबंध में विश्वविद्यालय ने एक सूचना जारी की है, सूचना में आवेदकों को परामर्श दिया गया है कि वह अद्यतन जानकारी के लिए नियमित विनोबा भावे विश्वविद्यालय के वेबसाइट को विजिट करते रहे, इससे आवेदकों को मेधा सूची तथा ऑफलाइन वेरिफिकेशन की जानकारी प्राप्त होगी, उन्होंने आगे बताया कि किसी आवेदन में यदि कोई कागजात या किसी जानकारी की कमी की वजह से उसे वेबसाइट पर वापस किया जाता है तो नियमित वेबसाइट देखने वाले विद्यार्थी उसे सुधार कर तीन दिनों के भीतर फिर से समर्पित कर सकेंगे.
