लोहरदगा: डीसी ने जनगणना को लेकर जागरूकता रथ किया रवाना, कहा- ‘प्रत्येक नागरिक स्व-गणना में भागीदारी करें सुनिश्चित’

Lohardaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने भारत की जनगणना में जनभागीदारी सुनिश्चित करने और जनगणना प्रक्रिया का प्रचार-प्रसार करने के लिए दो...

Lohardaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने भारत की जनगणना में जनभागीदारी सुनिश्चित करने और जनगणना प्रक्रिया का प्रचार-प्रसार करने के लिए दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि 1-15 मई तक स्व-गणना का कार्य जारी है. इसमें कोई भी नागरिक जनगणना के पोर्टल https://se.census.gov.in. पर लॉग-इन कर दिये गये फार्म को भर कर स्व-गणना का कार्य कर सकते हैं. वहीं 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर हाउस लिस्टिंग व मकानों की गणना का कार्य करेंगे.

यह भी पढ़ें: कम बारिश भी नहीं छीन पाएगी किसानों की मुस्कान, अल नीनो’ से निपटने को झारखंड तैयार, 10 साल का मास्टर प्लान जारी

आमजनों से सहयोग की अपील

उपायुक्त ने आमजनों से अपील की है कि स्वगणना का कार्य कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. जब घर-घर जाकर प्रगणक अपना कार्य करेंगे तो सभी नागरिक प्रगणकों का सहयोग करें. जब जनगणना बेहतर होगी तो राज्य व केंद्र सरकार द्वारा नीतियां बनाने के लिए ये आंकड़े बहुत उपयोगी सिद्ध होंगे. मौके पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सूरज कुमार सिन्हा समेत जिला के अन्य पदाधिकारी व सांख्यिकी कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे

जनगणना 2027: स्व-गणना प्रक्रिया

अब आप खुद से मोबाइल/लैपटॉप पर अपनी जनगणना की जानकारी भर सकते हैं. पूरा प्रोसेस 4 भाग में है:

भाग 1: पोर्टल में प्रवेश एवं पंजीकरण

1. वेबसाइट: https://se.census.gov.in पर जाएं
2. क्षेत्र चुनें: राज्य = झारखण्ड, अपना क्षेत्र सेलेक्ट करें
3. कैप्चा: स्क्रीन पर दिख रहा कोड डालें
4. परिवार पंजीकरण:
– मुखिया का नाम भरें
– 10 अंकों का मोबाइल नंबर डालें
– ईमेल आईडी (जरूरी नहीं)

ध्यान दें: पंजीकरण के बाद नाम बदल नहीं सकते. एक परिवार = एक ही मोबाइल नंबर

भाग 2: सत्यापन एवं स्थान की पहचान

1. भाषा: अपनी पसंदीदा भाषा चुनें
2. OTP: मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें
3. स्थान विवरण: जिला चुनें, पिन कोड डालें, गांव/शहर/वार्ड भरें
4. मैप पर निवास: डिजिटल मैप पर लाल मार्कर को खींचकर अपने घर की सही लोकेशन सेट करें और पुष्टि करें

यह भी पढ़ें: भाजपा को जनता की नहीं, सिर्फ राजनीतिक अवसर की चिंताः कांग्रेस

भाग 3: डेटा दर्ज करना और अंतिम प्रस्तुतीकरण

1. प्रश्नावली: मकान, मुखिया और परिवार की सभी जानकारी भरें
2. सहायता: शंका हो तो FAQ और टूलटिप्स देखें
3. पूर्वावलोकन: ‘Preview’ में सारी जानकारी चेक करें, गलती सुधारें
4. सबमिट: “पुष्टि करें और सबमिट करें” पर क्लिक करें

ध्यान दें: एक बार सबमिट के बाद कोई बदलाव नहीं होगा

भाग 4: SE ID का सृजन और सत्यापन

1. SE ID मिलेगी: सबमिट के बाद 11 अंकों की स्व-गणना पहचान संख्या मिलेगी. ये SMS से भी आएगी.
2. प्रगणक को दिखाएं: जब Census वाला आपके घर आए तो SE ID बताएं
3. सत्यापन:
– SE ID मैच हुई तो डेटा स्वीकार
– मैच नहीं हुई तो प्रगणक दोबारा जानकारी लेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *