Bokaro :कसमार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवाब मुख्य रूप से उपस्थित थे. वहीं ओरमो स्थित देव इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेज संस्थान में भी अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस का उत्सव मनाया गया. इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में समाज में नर्सों के अमूल्य योगदान की सराहना की गयी. देव इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान की प्राचार्या डॉ कुमारी हितुमि द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन समारोह से हुई. इस अवसर पर उन्होंने बताया कि नर्सिंग का पेशा ज्ञान, करुणा और समर्पण का प्रतीक है. इस दौरान संस्थान के ऋषु कुमार, प्रीति कुमारी एवं पंसस प्रतिनिधि मनोज करमाली ने मॉडर्न नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाईटिंगल श्रद्धांजलि देकर उनके अमूल्य योगदान को याद किया.
छात्राओं द्वारा प्रेरणादायक नाट्य प्रस्तुति
इस दौरान संस्थान के छात्राओं द्वारा एक भावपूर्ण नाट्य प्रस्तुति की गई, जिसमें फ्लोरेंस नाइटिंगल के प्रेरणादायक जीवन को दर्शाया गया. इस प्रस्तुति के माध्यम से छात्रों ने उनकी निस्वार्थ सेवा, अनुशासित कार्यप्रणाली और आधुनिक नर्सिंग की नींव स्थापित करने में उनके अग्रणी योगदान को प्रभावशाली रूप से प्रदर्शित किया. नाटक में क्राइमियन युद्ध के दौरान उनके योगदान, स्वच्छता और रोगी देखभाल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा नर्सिंग पेशे को ऊँचाई पर ले जाने के उनके जीवनभर के प्रयासों को सुंदर रूप से प्रस्तुत किया गया. इधर कसमार सीएचसी में उपस्थित नर्स एवं स्वास्थ्यकर्मियों को संबोधित करते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ नवाब ने कहा कि नर्स हमारे स्वास्थ्य विभाग की मजबूत कड़ी है. उनके सेवा, त्याग और समर्पण की बुनियाद पर ही स्वास्थ्य सेवा संचालित होती है. मौके पर देवनंदन सोरेन, बंकिम चंद्र महतो, संतोष कुमार महतो, संजय कुमार, आलोकचना कुमारी, अंजली कुजूर, भवानी महतो, विनीता भेंगरा, सीमा कुमारी, सावित्री कुमारी, शारदा कुमारी, सीमांत कुमार, रेणु सिंह, ममता कुमारी, कविता गुप्ता, नयनेन्दू शेखर मुखर्जी, नरेश महतो, मोनिका मिंज, बैशाखी कुमारी, संयोति कुमारी, मगदलीना, पिंकी कुमारी, विनीता तिग्गा, गीता कुमारी व अन्य नर्स मौजूद थीं.

AlsoRead:जनता दरबार बना जनता की उम्मीद: रांची में एक दिन में सैकड़ों समस्याओं का समाधान
