Click Here
Click Here
Click Here

अग्रवाल बंधु हत्याकांड: लोकेश चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल 

Ranchi: अग्रवाल बंधुओ के हत्यारे लोकेश चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी जमानत के लिए गुहार लगाई है. लोकेश चौधरी ने अपने...

Ranchi: अग्रवाल बंधुओ के हत्यारे लोकेश चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी जमानत के लिए गुहार लगाई है. लोकेश चौधरी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है.लोकेश चौधरी को राँची सिविल कोर्ट ने  वर्ष 2023  में 30 जून को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. तब से वह जेल में बंद है.

निचली अदालत से लेकर हाईकोर्ट तक खारिज हुई राहत 

रांची सिविल कोर्ट के फैसले के खिलाफ लोकेश ने हाईकोर्ट में अपील याचिका भी दाखिल की थी. लेकिन हाईकोर्ट ने उसे राहत देने से इनकार करते हुए अपील याचिका खारिज कर दी थी. जिसके बाद अब उसने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. लोकेश चौधरी ने अपने बॉडीगार्ड के साथ मिलकर पैसों के लेनदेन में हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की हत्या गोली मार कर दी थी.
Read Also: अचानक बस रोकने से एंबुलेंस से टक्कर, पांच लोग घायल, गर्भवती महिला सुरक्षित

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *