Click Here
Click Here
Click Here

अचानक बस रोकने से एंबुलेंस से टक्कर, पांच लोग घायल, गर्भवती महिला सुरक्षित

Simdega: सदर थाना क्षेत्र के फरसाबेड़ा के पास बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. बताया गया कि एक यात्री बस...

Simdega: सदर थाना क्षेत्र के फरसाबेड़ा के पास बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. बताया गया कि एक यात्री बस ने अचानक सड़क पर ब्रेक लगा दिया, जिसके कारण पीछे से आ रही 108 एंबुलेंस बस से टकरा गई. हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. हालांकि एंबुलेंस में सवार गर्भवती महिला बाल-बाल बच गईं.

जानकारी के अनुसार बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गर्भवती महिला एलिना सुरीन को प्रसव के लिए 108 एंबुलेंस से सिमडेगा सदर अस्पताल लाया जा रहा था. इसी दौरान फरसाबेड़ा के पास आगे चल रही यात्री बस ने अचानक वाहन रोक दिया. पीछे से आ रही एंबुलेंस चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और एंबुलेंस बस से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस का दरवाजा जाम हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया.

हादसे में चालक और मेडिकल टेक्नीशियन गंभीर घायल

हादसे में एंबुलेंस चालक लीबनुस डुंगडुंग और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन शशी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं सहिया वीरजमणि देवी समेत तीन अन्य को हल्की चोटें आई हैं.

ALSO READ: दुमका के कोयला कारोबारी अमर मंडल को HC से राहत, कोर्ट ने पीड़क कारवाई और निचली अदालत की कार्यवाही पर लगाई रोक

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने यात्री बस चालकों की लापरवाही पर नाराजगी जताई. लोगों का कहना था कि कई यात्री बसें सड़क पर जहां मन करता है वहीं अचानक रुक जाती हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है. लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *