Click Here
Click Here
Click Here

हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा ने फूंका बिगुल, सड़क पर उतरेंगे पार्टी कार्यकर्ता, वादाखिलाफी को लेकर आंदोलन

किसानों की बदहाली और वोटर लिस्ट गड़बड़ी को लेकर भाजपा का हमला तेज Ranchi: झारखंड भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी...

  • किसानों की बदहाली और वोटर लिस्ट गड़बड़ी को लेकर भाजपा का हमला तेज

Ranchi: झारखंड भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ने का ऐलान कर दिया है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में सरकार को उसके पुराने वादों, किसानों की समस्याओं और प्रशासनिक विफलताओं पर घेरने की रणनीति बनाई गई. बैठक के बाद भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार सिर्फ घोषणाओं और दावों की राजनीति कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर जनता परेशान है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सरकार के किसी भी वादे पर अब जनता को भरोसा नहीं रहा. सरकार ने किसानों, युवाओं और आम लोगों से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है.

यह भी पढ़ें: CM शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: झारखंड की कार और 4 राज्यों का सिंडिकेट, रांची-धनबाद के DSP को मिली अहम जिम्मेवारी

SIR प्रक्रिया के जरिए मतदाता सूची को शुद्ध करना जरूरी

वहीं भाजपा के प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने बताया कि भाजपा 15 मई से 20 मई तक राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगी. आंदोलन में किसानों को MSP नहीं मिलने, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान, स्थानीय समस्याओं और सरकारी लापरवाही को प्रमुख मुद्दा बनाया जाएगा. भाजपा ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों को लेकर भी सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए. पार्टी ने कहा कि SIR प्रक्रिया के जरिए मतदाता सूची को शुद्ध करना जरूरी है ताकि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सके.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग:छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल के छात्र और शिक्षिका पर प्रताड़ना का आरोप

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *