18 मई को हजारीबाग में जुटेंगे फेयर प्राइस शॉप डीलर्स, झारखंड स्तरीय सम्मेलन को लेकर उत्साह

Hazaribagh: फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन का भव्य राज्य स्तरीय सम्मेलन 18 मई को स्थानीय मुंद्रिका कुंज में आयोजित होने जा रहा...

Hazaribagh: फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन का भव्य राज्य स्तरीय सम्मेलन 18 मई को स्थानीय मुंद्रिका कुंज में आयोजित होने जा रहा है. इस ऐतिहासिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जिला कमेटी और एसोसिएशन के पदाधिकारी युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं. रविवार को कार्यक्रम स्थल मुंद्रिका कुंज में एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने टीम के साथ निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

पदाधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

तैयारियों का जायजा लेने के बाद हजारीबाग के जिला अध्यक्ष नंदू प्रसाद और महासचिव सुनील कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से बताया कि सम्मेलन को लेकर पूरे झारखंड के डीलर्स में भारी उत्साह है. निरीक्षण के दौरान कार्यसमिति सदस्य राम प्रकाश वर्मा, अरुण राणा, खुर्शीद आलम, भोला सिंह और दिलीप पासवान सहित कई सदस्य मुंद्रिका कुंज पहुंचे और मंच, बैठक व्यवस्था व अन्य सुविधाओं को अंतिम रूप दिया.

सांसद और विधायक होंगे मुख्य आकर्षण

इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री मनीष जायसवाल और सदर विधायक श्री प्रदीप प्रसाद उपस्थित रहेंगे. वहीं, विशिष्ट अतिथि के तौर पर फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश प्रसाद और प्रदेश महासचिव संजय कुंडू विशेष रूप से शिरकत करेंगे.

Also Read: प्यार का ‘हाई-वोल्टेज’ इम्तिहान : जब पिया को पुलिसिया पहरे से छुड़ाने मोबाइल टावर पर जा बैठी ‘लाडो ‘

विशिष्ट पहचान के साथ शामिल होंगे डीलर

सम्मेलन में झारखंड प्रदेश के सभी 24 जिलों से जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी और स्वयं सहायता समूहों के सदस्य निश्चित रूप से भाग ले रहे हैं. हजारीबाग जिला के सभी प्रखंडों के डीलर अपने-अपने प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में एक विशेष बैच लगाकर सम्मेलन में शामिल होंगे, जो संगठन की एकजुटता और अनुशासन को प्रदर्शित करेगा.

प्रचार-प्रसार पर भी विशेष जोर

समारोह के व्यापक प्रचार-प्रसार और डीलर्स की मांगों को प्रमुखता से उठाने के लिए हजारीबाग प्रेस क्लब को भी आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया गया है. जिला अध्यक्ष नंदू प्रसाद ने जिले के सभी डीलर्स से समय पर सम्मेलन में पहुंचने की अपील की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *