कॉलेज अपीयरिंग सर्टिफिकेट जारी करने में देरी के कारण सीआरसी के छात्रों का हंगामा, कहा जेटेट फार्म भरने में हो रही है परेशानी

Ranchi: समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण केंद्र(सीआरसी) के छात्रों ने निदेशक ऑफिस के सामने हंगामा किया. उनका कहना...

Ranchi: समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास  एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण केंद्र(सीआरसी) के छात्रों ने निदेशक ऑफिस के सामने हंगामा किया. उनका कहना था कि हम डी. इडी. एसइ व आइडीडी के सेकेंड सेकंड ईयर के स्टूडेंट्स हैं, कॉलेज अपीयरिंग सर्टिफिकेट नहीं मिलने से जेटेट के फार्म भरने से हम वंचित रह सकते हैं. 

डी.इडी, एसई और आइडीडी के छात्र परेशान 

छात्रों का कहना है कि हमने हमने जेटेट के लिए कॉलेज अपीयरिंग सर्टिफिकेट के लिए अपना एप्लीकेशन पहले ही कम्पोजिट रीजनल सेंटर, रांची के डायरेक्टर को जमा कर दिया था.  लेकिन, कई बार रिक्वेस्ट करने के बाद भी, हमें सर्टिफिकेट अभी तक जारी नहीं किया गया है. डायरेक्टर की तरफ से इस देरी के कारण, हम जेटेट एप्लीकेशन फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं. फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 21 मई है.  

भविष्य और करियर को लेकर बढ़ी चिंता 

छात्रों का कहना है कि बेवजह की देरी के कारण हमें अपना प्रोसेस समय पर पूरा करने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. हम कई बार ऑफिस जा चुके हैं, लेकिन हमें बिना किसी सही जवाब के बार-बार आने के लिए कहा जा रहा है. इस लापरवाही के कारण, हमारे भविष्य और करियर पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है. अगर आखिरी तारीख से पहले सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया, तो कई स्टूडेंट्स जेटेट के फॉर्म भरने से वंचित रह सकते हैं.  जिसका हमारे करियर और प्रोफेशनल भविष्य पर बुरा असर पड़ सकता है.

Read Also: पाकुड़ में विधिक जागरूकता अभियान, छात्राओं को पॉक्सो, बाल विवाह और अधिकारों की दी गई जानकारी 

निदेशक बोले- मैन पावर की कमी से हुई देरी

इधर इस संबंध में सीआरसी निदेशक सुर्यमणि प्रसाद का कहना है कि मैन पावर की कमी के कारण इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न हुई है, उसे शीघ्र ठीक कर छात्रों को सर्टिफिकेट दे दिया जायेगा. छात्र समय पर जेटेट का फार्म भर पायेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *