Ranchi: झारखंड की सियासत में मजदूरों और किसानों की बुलंद आवाज’ रहे पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि को कांग्रेस ने केवल एक श्रद्धांजलि सभा नहीं, बल्कि उनके संघर्षों को आगे बढ़ाने के संकल्प दिवस के रूप में मनाया. रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित भावभीनी सभा में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने राजेंद्र बाबू के सियासी सफर को याद करते हुए एक नया दृष्टिकोण रखा. उन्होंने कहा राजेंद्र बाबू ने कभी राजनीति को सत्ता हासिल करने का जरिया नहीं माना, बल्कि उनके लिए राजनीति विशुद्ध रूप से जनसेवा का माध्यम थी. उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति, श्रमिकों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा में होम कर दिया.

यह भी पढ़ें: पुणे से झारखंड तक खिंचेगी समृद्धि की नई लकीर, कल्पना सोरेन संग महिला एवं बाल विकास समिति ने परखा बीएआइएफ का रूरल मॉडल
धर्मनिरपेक्षता के रास्ते पर और मजबूती से आगे बढ़ने का वादा
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने स्पष्ट किया कि आज का दिन उनके बताए ‘सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता’ के रास्ते पर और मजबूती से आगे बढ़ने का वादा करने का है. वक्ताओं ने उनके सादगीपूर्ण, ईमानदार और संघर्षशील व्यक्तित्व को आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मार्गदर्शक बताया.
यह भी पढ़ें: 10.09 सेकंड में सौ मीटर दौड़ गुरिंदर वीर ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड
ये रहे उपस्थित
श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से अभिलाषा साहू, रविन्द्र सिंह, सुनीत शर्मा, आभा सिन्हा, किशोर शहदेव, राकेश सिन्हा, सूर्यकान्त शुक्ला और रियाज़ अहमद सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल थे.
