‘पैसे लो नहीं तो बीमार पशु ले जाओ’, वेंडर्स पर लाभुकों को धमकाने का आरोप

Palamu: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में चल रहे बड़े खेल का पर्दाफाश करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा की टीम ने जिला पशुपालन...

Palamu: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में चल रहे बड़े खेल का पर्दाफाश करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा की टीम ने जिला पशुपालन विभाग और वेंडर्स के गठजोड़ पर गंभीर आरोप लगाया है. कौड़ियां पंचायत में लाभुक मंगरू सिंह चेरो से मुलाकात के बाद टीम ने आरोप लगाया कि विभाग के अफसर जिस घपले को छिपाने के लिए वेंडर्स की सूची जारी नहीं कर रहे थे, उसकी कड़वी सच्चाई अब सामने आ चुकी है. योजना के तहत लाभुकों को जबरन बीमार और संक्रमित पशु थमाने का खेल चल रहा है. प्रेस को जारी बयान में संगठन ने आरोप लगाया कि लाभुक मंगरू सिंह चेरो को पिछले महीने इस योजना के तहत जो बैल मिले थे, उनमें से एक बैल घातक और संक्रामक ‘लम्फी स्किन डिजीज’ (एलएसडी) से पीड़ित है. नियमों के मुताबिक ऐसे बीमार पशुओं को क्वारंटाइन सेंटर में रखकर पूरी तरह ठीक होने के बाद ही बांटा जाना है, क्योंकि इनका संक्रमण महामारी की तरह फैलता है. लेकिन अफसरों और वेंडर्स की मिलीभगत से सारे नियम ताक पर रख दिए गए. लाभुक ने जब बैल लेने से मना किया, तो वेंडर मासूम कुरैशी द्वारा उन्हें धमकी दिया गया. कहा कि यही बैल ले जाना होगा, नहीं तो योजना के पैसे वापस हो जाएंगे. लाचार होकर लाभुक को बीमार बैल घर लाना पड़ा. वहीं अन्य मामलों में विकल्प न होने पर लाभुकों को मात्र 17 हजार रुपये देकर योजना की पूरी राशि वेंडर्स द्वारा डकारने की बात भी सामने आई है.

यह भी पढ़ें: बकरीद से पहले बड़कागांव में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, फ्लैग मार्च और मॉकड्रिल से उपद्रवियों को चेतावनी

इंकलाबी नौजवान सभा ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

इंकलाबी नौजवान सभा के रौशन कुमार, शशिकांत रजक और पवन विश्वकर्मा ने जिला पशुपालन क्वारंटाइन केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया. वहां महज 10 बकरियां और 10 सुअर मिले, जिनकी देखभाल के लिए कोई भी कर्मी मौजूद नहीं था. सभा ने सवाल उठाया है कि जब वर्ष 2025-26 की योजना के तहत सैकड़ों पशुओं को बांटने का दावा किया गया है, तो क्वारंटाइन सेंटर में हमेशा मुट्ठी भर जानवर ही क्यों दिखते हैं? करोड़ों रुपये के इस सरकारी प्रोजेक्ट में बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए संगठन ने जिला पशुपालन पदाधिकारी से जवाब मांगा है और क्वारंटाइन सेंटर में तुरंत नोडल अधिकारी नियुक्त करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: रूपनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *