Saraikela : चक्रधरपुर- झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के CRPF कांस्टेबल बादल मुर्मू 5 जनवरी 2023 को चाईबासा के सारंडा जंगल के तुम्बाहाका इलाके में सरकारी काम के दौरान लापता हो गए थे. स्थानीय लोगों के अनुसार उन्हें प्रतिबंधित माओवादी संगठन के नेता मिसिर बेसरा के दस्ते ने बंदी बना लिया था. पांच दिन पहले भी कुछ ग्रामीणों ने उन्हें बेसरा के साथ जीवित देखा.

वीरता पुरस्कार पाने वाले जवान बादल मुर्मू लापता, पत्नी-बेटा तंगी में जीने को मजबूर
पत्नी झानो मुर्मू अपने 6 साल के बेटे के साथ बेहद तंगी में जीवन बिता रही हैं। उन्होंने राष्ट्रपति को कई पत्र लिखे और 2024 में गृह मंत्री से भी मुलाकात की, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला. बादल के पिता बेटे का इंतजार करते-करते 2024 में चल बसे. बादल को 2021 में माओवादी-विरोधी अभियान में बहादुरी के लिए राष्ट्रपति द्वारा वीरता पुरस्कार मिल चुका है.
Also Read : लगातार चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम लोगों पर बढ़ा बोझ
