Ranchi: राहुल सिंह गैंग के शूटर रियांश सिंह स्वत्रंत उर्फ आरडीएक्स को बेल देने से रांची सिविल कोर्ट ने इंकार कर दिया है. स्वतंत्र उर्फ आरडीएक्स की जमानत याचिका पर रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा की कोर्ट में सुनवाई हुई.

सरकार की ओर से हुआ जोरदार विरोध
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से उपस्थित लोक अभियोजक ने जमानत याचिका का पुरजोर विरोध किया जिसके बाद कोर्ट ने आरडीएक्स को बेल देने से इंकार करते हुए उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी. इससे पहले कोर्ट राहुल सिंह गैंग के दो अपराधियों अष्विनी कुमार पर्वता उर्फ कटप्पा और पंकज कुमार को बेल देने से भी इंकार कर चूका है.सभी आरोपियों को रांची पुलिस ने इसी वर्ष जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से हथियार के साथ गिरफ्तार किया था. उक्त सभी के ऊपर जगन्नाथपुर थाना में कांड संख्या 32/2026 दर्ज किया गया है.
