Chatra : पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लावालौंग थाना क्षेत्र के इचाहर जंगल से भारी मात्रा में डोडा, पोस्ता दाना और उसका मिश्रण बरामद किया है. जब्त मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है. मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम इचाहर के वन क्षेत्र में भारी मात्रा में डोडा का भंडारण किया गया है और उसे पिकअप वाहन के माध्यम से बाहर भेजने की तैयारी चल रही है सूचना के सत्यापन के बाद सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भाऊ साहेब के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया.

Also Read : विक्की भलोटिया को नहीं मिला बेल, इसी माह दाखिल की गई थी याचिका
