News Wave Desk: अंगूर छोटे जरूर हैं, लेकिन इसका स्वाद और पोषण बहुत ज्यादा है. हरे, लाल या काले, हर रंग के अंगूर पोषक तत्वों, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. रोजाना मुट्ठी भर अंगूर खाने से शरीर को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है और त्वचा भी जवां बनी रहती है.

दिल के लिए फायदेमंद

अंगूर के छिलके में ‘रेसवेराट्रोल’ नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो खून की नलियों को साफ और लचीला बनाता है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल घटाता है, खून के थक्के बनने से बचाता है और पोटैशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है. नियमित सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है।
दिमाग और याददाश्त को तेज़ बनाए

रेसवेराट्रोल दिमाग तक ऑक्सीजन व खून पहुंचाता है, जिससे एकाग्रता बढ़ती है और अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा घटता है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी के लिए अंगूर फायदेमंद है.
आँखों की सुरक्षा

अंगूर में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन होते हैं, जो आँखों को मोबाइल-लैपटॉप की नीली रोशनी से बचाते हैं और मोतियाबिंद के खतरे को कम करते हैं.
इम्यूनिटी और निखरी त्वचा

100 ग्राम अंगूर में विटामिन C की 18% ज़रूरत पूरी हो जाती है. विटामिन C इम्यूनिटी बढ़ाता है और कोलेजन बनाकर त्वचा को टाइट रखता है. अंगूर को नेचुरल एंटी-एजिंग फ्रूट भी कहा जाता है.
पाचन और वज़न कंट्रोल

अंगूर में 80% पानी और फाइबर होता है, जो कब्ज़ दूर करता है. एक कटोरी अंगूर में लगभग 100 कैलोरी होती है, जिससे वजन भी कंट्रोल में रहता है.
हड्डियां और खून की मजबूती

विटामिन K, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और कॉपर हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और खून की कमी दूर करते हैं.
कैंसर से बचाव

काले-लाल अंगूर के छिलके में एंथोसायनिन होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़कर कैंसर की संभावना को कम करते हैं.
कितना और कैसे खाएं?

काले-लाल अंगूर दिल और त्वचा के लिए, हरे अंगूर BP के मरीजों के लिए अच्छे हैं. दिन में एक छोटी कटोरी (15-20 दाने) लें। डायबिटीज़ वाले 8-10 दाने, वह भी खाली पेट न खाएं.

अंगूर को छिलके समेत अच्छी तरह धोकर रोज खाएं. यह फल दिल, दिमाग, आंख, त्वचा और पेट के हर हिस्से के लिए फायदेमंद है. रोज थोड़ा-सा अंगूर खाने की आदत आपको सेहत और खूबसूरती दोनों दे सकती हैं.
ALSO READ: सेहत का खजाना: गेहूं
