हजारीबाग: तपती धूप, सूखे नल और प्यासे मुसाफिर, नरकी मोड़ का सोलर पंप महीनों से बंद, लोगों में बढ़ा आक्रोश

Hazaribagh: भीषण गर्मी के बीच विष्णुगढ़ प्रखंड का नरकी मोड़ चौक इन दिनों पेयजल संकट की मार झेल रहा है. हनुमान मंदिर...

Hazaribagh: भीषण गर्मी के बीच विष्णुगढ़ प्रखंड का नरकी मोड़ चौक इन दिनों पेयजल संकट की मार झेल रहा है. हनुमान मंदिर के समीप आम लोगों की सुविधा के लिए लगाया गया सोलर पंप पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है. अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई जा सकी है. परिणामस्वरूप प्रतिदिन यहां से गुजरने वाले सैकड़ों राहगीरों, यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ता है. नरकी मोड़ चौक क्षेत्र का एक प्रमुख आवागमन केंद्र है. यहां बस स्टैंड की व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्री मंदिर परिसर और सड़क किनारे घंटों बसों का इंतजार करते हैं. ऐसे में चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बीच जब पीने के पानी की सुविधा भी बंद हो जाए, तो लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ जाती है. खासकर महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: चतरा में बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट: उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस लाइन में हुआ मॉक ड्रिल, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

कई बार शिकायत के बाद भी ठोस पहल नहीं

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन द्वारा चौक-चौराहों पर लगाए गए सोलर पंप आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से लगाए जाते हैं, लेकिन यदि वे महीनों तक खराब पड़े रहें तो योजनाओं का उद्देश्य ही अधूरा रह जाता है. लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई. समाजसेवी सह आदर्श पब्लिक स्कूल के निदेशक दिलेश्वर कुमार महतो ने इस गंभीर समस्या पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए अविलंब सोलर पंप की मरम्मत कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा का ठप रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. यदि समय रहते व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो राहगीरों और स्थानीय लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं. उन्होंने प्रशासन से तत्काल पहल कर खराब पड़े सोलर पंप को चालू कराने एवं नरकी मोड़ चौक पर स्थायी पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और गर्मी के मौसम में उन्हें पानी के लिए दर-दर भटकना न पड़े.

यह भी पढ़ें: हालिया चुनाव पर माकपा का मंथन: बंगाल में भाजपा की जीत को गंभीर राजनीतिक चुनौती बताया, कहा- ‘धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की रक्षा जरूरी’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *