Chatra: चतरा आगामी बकरीद पर्व को लेकर चतरा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. शांति और सौहार्द बिगाड़ने वाले हुड़दंगियों को कड़ा संदेश देने के लिए पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर जिला पुलिस लाइन में एक वृहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस दौरान पुलिस जवानों ने आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारी का प्रदर्शन किया.

वॉटर कैनन और आंसू गैस का किया गया अभ्यास
मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस के जवानों ने वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोलों का सफल अभ्यास किया. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को विशेष रूप से तैयार किया गया. अधिकारियों ने जवानों को दंगा नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए.
ALSO READ : लॉन्गेविटि ट्रैवल: लंबी और स्वस्थ जिंदगी की नई तलाश
उपद्रवियों को पुलिस की सख्त चेतावनी
चतरा पुलिस ने असामाजिक तत्वों को साफ चेतावनी दी है कि त्योहार में खलल डालने की कोशिश करने वालों से कड़ाई से निपटा जाएगा. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले के संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और किसी भी तरह की अफवाह या गड़बड़ी फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी.
ALSO READ : कोडरमा पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब किया जब्त, एक गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर भी रहेगी पैनी नजर
मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार सिंह और सदर एसडीपीओ सनी वर्धन ने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. भड़काऊ पोस्ट, अफवाह या आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ बकरीद मनाने की अपील की.
ALSO READ : मंडई चोरीकांड का खुलासा: हज़ारीबाग पुलिस ने 4 शातिर चोरों को दबोचा, पीतल के बर्तन से लेकर मशीन तक बरामद
शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. उन्होंने कहा कि चतरा पुलिस जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.
