Click Here
Click Here
Click Here

खैरादोहर में पेड़ पर वज्रपात होने से तीन लोग घायल, गंभीर हालत में दो मेदिनीनगर रेफर

Palamu: ​नौडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र की खैरादोहर पंचायत के ग्राम जवाड़ (टोला बस्काटिया) में अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से...

Palamu: ​नौडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र की खैरादोहर पंचायत के ग्राम जवाड़ (टोला बस्काटिया) में अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त तीनों लोग एक आम के पेड़ के नीचे बैठे हुए थे. इसी दौरान तेज आंधी और हल्की बारिश के साथ अचानक पेड़ पर जोरदार वज्रपात हो गया, जिसकी चपेट में आने से तीनों झुलस गए.

घायलों का इलाज जारी 

​घायलों की पहचान उपेंद्र राम (पिता डोमन राम), कौशल कुमार (पिता विनोद राम) और पुनिल कुमार (पिता संतोष राम) के रूप में हुई है. घटना के तुरंत बाद तीनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, छत्तरपुर ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. हालांकि, दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर (MMCH) रेफर कर दिया है, जबकि एक का इलाज यहीं जारी है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: कोडरमा में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा गंभीर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *