युवा राजद की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, तीन पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

Giridih: गिरिडीह जिले में युवा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को गिरिडीह सर्किट हाउस में आयोजित की गई....

Giridih: गिरिडीह जिले में युवा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को गिरिडीह सर्किट हाउस में आयोजित की गई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई.

युवा संवाद चौपाल यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा

बैठक को संबोधित करते हुए युवा राजद के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल आम लोगों के हक और अधिकार की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगा. साथ ही समाजवादी विचारधारा से जुड़े बुद्धिजीवियों को संगठन से जोड़कर उनके मार्गदर्शन में पार्टी को और सशक्त बनाया जाएगा.

बैठक में विशेष रूप से “युवा संवाद चौपाल यात्रा” को सफल बनाने पर चर्चा हुई. पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया. इस दौरान जिला कमिटी का विस्तार करते हुए रविंद्र कुमार को जिला उपाध्यक्ष, राजेश कुमार यादव को जिला कोषाध्यक्ष तथा जागेश्वर यादव को जिला सचिव मनोनीत किया गया.

ALSO READ: गुमला भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, सिखाया गया चुनाव जीतने का हुनर

तीन पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

बैठक में राजद जिला अध्यक्ष इरफान अंसारी और जिला महासचिव रामेश्वर यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे. उन्होंने संगठन विस्तार, युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया. बैठक के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष को और धारदार बनाने का संकल्प लिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *