Gumla:भारतीय जनता पार्टी गुमला जिला के जिला कार्यालय में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान प्रशिक्षण सत्र संपन्न हुआ. सत्र का उद्घाटन शुक्रवार को प्रदेश के यशस्वी अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया जिसमें उन्होंने पार्टी कार्यालय में पार्टी का झंडा फहरा कर और कार्यालय परिसर में लगे प्रदर्शनी का उद्घाटन कर कार्यकर्ताओं को प्रथम सत्र पर संबोधित किया.
कल्याणकारी योजना को जन -जन तक पहुंचाने का निर्देश
जिसमें उन्होंने मुख्य रूप से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रमुखता से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया.

देश के समझ चुनौतियों से निपटने का उपाय
प्रथम दिवस पर अन्य वक्ताओं मे अर्जुन मुंडा, अमर कुमार बाउरी, सुमन जी, संजीव विजयवर्गीय और प्रतुलनाथ सहदेव ने भी कार्यकर्ताओं को समक्ष अपने विषय रखे. अर्जुन मुंडा ने देश के समक्ष खड़ी चुनौतियां और उनसे निपटने के उपाय पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. अमर बाउरी ने कहा जिस प्रकार सेना में चयनित अभ्यर्थी को सीधे सीमा पर ना भेज कर पहले प्रशिक्षण दिया जाता है इस प्रकार भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में नियुक्ति करने के बाद कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रही है ताकि 2029 के चुनाव में कोई कमी ना रह जाए और झारखंड में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार कार्यकर्ताओं को मेहनत के दम पर बने.
बूथ प्रबंधन की दी सीख
प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस में रांची के सांसद और देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बूथ प्रबंधन स्थाई कार्यक्रम एवं मन की बात विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि चुनाव जीतने के लिए सबसे प्रमुख है कि हम बूथ जीतें. इसके साथ आरती कुजूर ने पार्टी के इतिहास, योगेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ता विकास एवं दायित्व बोध ,नवीन जायसवाल ने राज्य के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य एवं 2027 के पंचायत चुनाव में हमारी भूमिका ,रजनीश पांडे ने सोशल मीडिया एवं नमो एप आदि विषयों पर अपने सत्र के दौरान प्रमुखता से चर्चा किया.
ये लोग शामिल रहें
जिलाध्यक्ष सागर, उन्होंने बताया प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए जिले के सभी मंडलों से अपेक्षित कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए तथा प्रशिक्षण के दौरान सभी कार्यकर्ता उत्साह से परिपूर्ण दिखाई दिए. पूरे प्रशिक्षण वर्ग का संचालन जिला महामंत्री संदीप प्रसाद ने किया. वर्ग मे मुख्य रूप से सुदर्शन भगत, शिवशंकर उरांव, मुनेश्वर साहू, कमलेश उरांव, सत्यनारायण पटेल, निर्मल गोयल, विजय मिश्रा, अनूप चंद्र अधिकारी, सविन्द्र कुमार सिंह, किरणमाला बाड़ा, वर्ग अधिकारी मनीर उरांव, अमन यादव, सुरेश सिंह, भिखारी भगत, श्याम सुंदर साहू, विजय सिंह पिंटू, विपिन सिंह ,पायल तिवारी, मंगल सिंह भोक्ता, शैल मिश्रा, बबलू वर्मा, विकास सिंह ,अमरमणि उरांव, हरिहर साहू, खुशी कुमारी साहू, प्राण गोविंद दत्ता, विपिन सिंह जयंत प्रसाद, जय कुमार साहू, कुलदीप साहू सहित सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री और अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे.
