Ranchi: झारखंड पुलिस में कई आईपीएस अधिकारी पोस्टिंग के इंतजार में हैं. वहीं दूसरी तरफ कई आईपीएस प्रतिनियुक्ति पर गए तो कई और अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी में है. एक तरफ जहां केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से झारखंड कैडर में वापस लौटे 2007 बैच के आईपीएस राकेश बंसल को एक महीने के बाद भी कहीं पोस्टिंग नहीं मिला है वहीं दूसरी तरफ बोकारो रेंज के डीआईजी के पद से हटे 2012 बैच के आईपीएस आनंद प्रकाश को भी अबतक कहीं पोस्टिंग नहीं मिली है.

DIG और IG के कई पद होंगे खाली
झारखंड पुलिस में डीआईजी और आईजी रैंक के कई पद आने वाले एक सप्ताह के दौरान खाली होने वाले है. आईजी प्रशिक्षण के पद पर पदस्थापित आईपीएस विजयालक्ष्मी, डीआईजी कार्मिक के पद पर पदस्थापित सुरेन्द्र कुमार झा और सीआईडी डीआईजी के पद पर पदस्थापित चंदन झा के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से ये तीनों पद खाली हो जाने से ये तीनों पद खाली हो जाएंगे. उम्मीद है कि इन तीनों पदों पर जल्द ही आधिकारियों की पोस्टिंग की जाएगी.
Read Also: भ्रष्टाचार के आरोपियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मिलने में देर के कारण शुरू नहीं हो रहा ट्रायल
कई IPS केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी में
झारखंड पुलिस के कई ऐसे आईपीएस अधिकारी है, जो आने वाले कुछ महीने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी में है. जिनमें एसपी से लेकर एडीजी रैंक के अधिकारी शामिल है. उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईपीएस अधिकारियों के लिए वरिष्ठ केंद्रीय पदों पर नियुक्ति के नए नियम लागू किए हैं. इसके तहत आईजी जैसे पदों के लिए अब एसपी या डीआईजी स्तर पर कम से कम दो साल का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का अनुभव होना अनिवार्य होगा. अब तक एसपी और डीआईजी स्तर के आईपीएस अधिकारी बिना केंद्रीय सेवा अनुभव के सीधे सीनियर पोस्ट के लिए एलिजिबल हो सकते थे, लेकिन अब इसके लिए उन्हें पहले केंद्र में प्रतिनियुक्ति अनुभव पूरा करना होगा. यह नियम 2011 बैच के आईपीएस से लागू होगी.
