लातेहार: 20 लाख के इनामी माओवादी कमांडर रविन्द्र गंझू की निशानदेही पर AK-56 समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद

Latehar: 20 लाख के इनामी माओवादी कमांडर रविन्द्र गंझू की निशानदेही पर AK-56 रायफल समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ है....

Latehar
रविन्द्र गंझू की निशानदेही पर बरामद AK-56 रायफल, कारतूस और अन्य हथियार

Latehar: 20 लाख के इनामी माओवादी कमांडर रविन्द्र गंझू की निशानदेही पर AK-56 रायफल समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ है. उल्लेखनीय है कि लातेहार पुलिस, सीआरपीएफ (और कोबरा 209 के जवानों ने एक संयुक्त विशेष अभियान SPECIAL OPS KANTI के तहत प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के सक्रिय रिजनल कमेटी सदस्य और 20 लाख रुपये के इनामी उग्रवादी रविन्द्र गंझू उर्फ मुकेश गंझू उर्फ सुरेन्द्र गंझू को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की, तो उसकी निशानदेही पर सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में स्वचालित हथियार और गोलियां बरामद कीं. पूछताछ के दौरान रविन्द्र गंझू ने कई अन्य उग्रवादी कांडों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

30 वर्षों से संगठन में सक्रिय था रविन्द्र गंझू, दर्ज हैं 155 मामले

गिरफ्तार माओवादी रिजनल कमांडर रविन्द्र गंझू (उम्र 43 वर्ष, पिता- रामब्रत गंझू) लातेहार जिले के चन्दवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसला बांझो टोला (बेतूर ओपी) का रहने वाला है. वह पिछले करीब 30 वर्षों से माओवादी संगठन से जुड़कर सक्रिय था. वर्तमान में वह चन्दवा, गुमला एवं लोहरदगा एरिया में सक्रिय रहकर आतंक फैला रहा था, जिसमें लेवी वसूलना, क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने और आम जनता व सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने शामिल था. रविन्द्र गंझू के खिलाफ तीन जिलों में कुल 155 आपराधिक मामले दर्ज हैं.
ALSO READ: सरायकेला: SM स्टील प्लांट को लेकर आदरडीह में बढ़ा तनाव, नंदीग्राम जैसा माहौल बन रहा – ग्रामीणों की चेतावनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *