जम्मू-कश्मीर : राजौरी और पूंछ में बाढ़ की जानकारी ली गृह मंत्री ने, उपराज्यपाल और CM से फोन पर की बात

NewsWave Desk : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारी बारिश के बाद हुए बाढ़ की स्थिति का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

जम्मू-कश्मीर

NewsWave Desk : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारी बारिश के बाद हुए बाढ़ की स्थिति का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जायजा लिया. अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से फोन पर बात की. जहां बाढ़ से संबंधित जानकारी हासिल की. राजौरी और पूंछ जिले में रात भर हुई तेज बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है. इसके चलते जनजीवन प्रभावित है. प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है. गृह मंत्री अमित शाह ने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए. रात करीब एक बजे शुरू हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई. जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया. बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई लोगों की जान चली गई.

दरहाली नदी में आई बाढ़

अधिकारियों के अनुसार, राजौरी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद पानी आस पास के इलाकों में फैल गया. बेला बस स्टैंड पर खड़ी कई गाड़ियां तेज बहाव में बह गई. कई घरों में पानी भर गया और लोग अपने घरों में फंस गए. बेला कॉलोनी और आसपास के इलाकों में पशुधन के नुकसान की भी खबरें सामने आई है. दरहाली नदी में आई बाढ़ ने राजौरी के बेला क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचाया है.

 

ALSO READ : जगन्नाथपुर मेलाः हर कदम पर है खुशियों का संसार, मेले का है हजार रंग बोलो क्या-क्या खरीदोगे, पढ़िए न्यूज वेभ की मेला क्षेत्र से खास रिर्पोट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *