तमिलनाडु में पलामू के युवक की गई जान, ट्रेन से गिरकर हुई दर्दनाक मौत

Palamu: जिले के पिपराटांड थाना क्षेत्र अंतर्गत नौडीहा-लोहरसी गांव निवासी 25 वर्षीय समफराज अंसारी की तमिलनाडु में ट्रेन से गिरने से दर्दनाक...

पलामू
ट्रेन से गिरकर हुई दर्दनाक मौत

Palamu: जिले के पिपराटांड थाना क्षेत्र अंतर्गत नौडीहा-लोहरसी गांव निवासी 25 वर्षीय समफराज अंसारी की तमिलनाडु में ट्रेन से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई. वह रोजगार की तलाश में गांव के एक ठेकेदार के माध्यम से बेंगलुरु जा रहा था. इस हादसे की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

जोलारपेट्टई के पास हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान तमिलनाडु के जोलारपेट्टई के समीप समफराज अंसारी चलती ट्रेन से गिर गया. हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन द्वारा परिजनों तक पहुंचाई गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया.

परिवार की उम्मीदें अधूरी रह गई

बताया जा रहा है कि समफराज अंसारी अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर घर से निकला था. लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही एक दर्दनाक हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली. उसकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है.

ALSO READ: जगन्नाथपुर मेलाः हर कदम पर है खुशियों का संसार, मेले का है हजार रंग बोलो क्या-क्या खरीदोगे, पढ़िए न्यूज वेभ की मेला क्षेत्र से खास रिर्पोट

गांव में शोक का माहौल

समफराज अंसारी के निधन की खबर फैलते ही नौडीहा-लोहरसी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई. ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *