जामताड़ा: नाला व बिंदापाथर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर जब्त

Jamtada: डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर जामताड़ा जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. बुधवार को...

Jamtada: डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर जामताड़ा जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. बुधवार को खान निरीक्षक अकलेश कुमार के नेतृत्व में नाला थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान अवैध बालू लदे 3 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. सभी जब्त वाहनों को अग्रेतर कार्रवाई के लिए नाला थाना परिसर में रखा गया है. वहीं बिंदापाथर थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए स्टोन चिप्स लदे 01 ट्रैक्टर को जब्त किया गया. संबंधित मामले में कानूनसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: बोकारो:आदिवासी जमीन की हो रही लूट पर संज्ञान लेगी राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग

अवैध खनन और परिवहन पर सख्ती जारी रहेगी: DC

उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन अवैध खनन, उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर पूरी सख्ती बरत रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही इस मामले में जिला खनन कार्यालय एवं सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: रांची: लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या, अभियुक्त गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *