जामताड़ा: आमने-सामने बाइक टक्कर में फल व्यवसायी की मौत

Jamtara: मुर्गाबानी-नाला मुख्य सड़क पर दुमदुमी गांव के पास हुए सड़क हादसे में घायल 38 वर्षीय अजय कुमार यादव की सोमवार को...

Jamtara:  मुर्गाबानी-नाला मुख्य सड़क पर दुमदुमी गांव के पास हुए सड़क हादसे में घायल 38 वर्षीय अजय कुमार यादव की सोमवार को मौत हो गई. अजय मोहनाबांक गांव के निवासी थे. उनका इलाज रिम्स, रांची में चल रहा था. अजय के पिता का नाम शांतिपद महतो है.

परिजनों के अनुसार, अजय रोज की तरह मुर्गाबानी से फल लाने के लिए निकले थे. दुमदुमी गांव के पास सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में अजय के सिर में गंभीर चोट लगी.

रिम्स किया गया था रेफर

स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से अजय को तत्काल दुर्गापुर के मिशन अस्पताल पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया. करीब दो दिनों तक इलाज चलने के बाद सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया.

Also Read: गुमला पुलिस की कामयाबी: वारदात से पहले हथियारबंद अपराधी दबोचा गया

परिवार का इकलौता सहारा थे अजय

अजय कुमार यादव एक छोटी फल दुकान चलाते थे और परिवार की आजीविका का मुख्य आधार थे. उनके निधन से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वे अपने पीछे पत्नी, तीन वर्षीय बेटी, वृद्ध माता-पिता, बड़े भाई और अन्य परिजनों को छोड़ गए हैं.

गांव में शोक की लहर

अजय की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोग उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार, अजय सरल, मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे. क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान थी. उनके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *