Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जल – अराजकता :  झारखंड में स्थापित हर चौथा चापनल है नन फंक्शनल, 83 हजार चापानल खराब, बूंद-बूंद को तरसती सवा करोड़ आबादी

Ranchi : झारखंड के ग्रामीण इलाकों में स्थापित सरकारी चापानल अब खुद आईसीयू में हैं. गर्मी भी अब अपने अंतिम पड़ाव में...

Ranchi : झारखंड के ग्रामीण इलाकों में स्थापित सरकारी चापानल अब खुद आईसीयू में हैं. गर्मी भी अब अपने अंतिम पड़ाव में है, मानसून की इंट्री के संकेत भी मिलने लगे हैं. पर राज्य सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के दावों ने परखच्चे उड़ा दिए हैं. चापाकल दम तोड़ चुके हैं. राज्य में केवल दो लाख चार हजार छह सौ इकहत्तर चापाकल ही इस वक्त चालू हालत में हैं. जलस्तर गिरने और मेंटेनेंस न होने के कारण इनमें से भी आधे चापाकल आधा घंटा चलने के बाद हवा और लाल पानी उगलने लगते हैं.

कबाड़खाना बनें 28 फीसदी सरकारी चापानल

पूरे राज्य में 83,220 चापानल पूरी तरह से कबाड़, ध्वस्त और नन फंक्शनल हो चुके हैं. यानी झारखंड का हर चौथा चापानल डेड घोषित हो चुका है. गढ़वा और गिरिडीह जैसे बड़े जिलों में चापाकलों की फौज सबसे बड़ी (20 हजार से अधिक) है.

 जानिए किस जिले में कितने चापानल हैं खराब, कितने ठीक

गिरिडीह : कुल स्थापित चापानल : 23,415, चालू : 16,858, खराब : 6,557
गढ़वा : कुल स्थापित चापानल : 21,840, चालू :  15,943, खराब : 5,897
रांची : कुल स्थापित चापानल 19,250,चालू 14,150,खराब 5,100
दुमका :  कुल स्थापित चापानल : 16,420,चालू : 11,822, खराब : 4,598
पलामू : कुल स्थापित चापानल : 15,890,चालू: 11,210,खराब : 4,680
हजारीबाग : कुल स्थापित चापानल : 14,760, चालू : 10,780, खराब : 3,980
देवघर : कुल स्थापित चापानल : 13,950,चालू : 9,970, खराब : 3,980
 बोकारो : कुल स्थापित चापानल : 12,810, चालू :9,110, खराब : 3,700
धनबाद  : कुल स्थापित चापानल : 12,450,चालू : 8,850, खराब : 3,600
पश्चिमी सिंहभूम : कुल स्थापित चापानल : 12,110,चालू : 8,720, खराब : 3,390
पूर्वी सिंहभूम  : कुल स्थापित चापानल : 11,980 चालू : 8,690, खराब : 3,290
चतरा : कुल स्थापित चापानल : 11,540, चालू : 8,120, खराब : 3,420
गुमला : कुल स्थापित चापानल : 10,950, चालू : 7,850, खराब : 3,100
साहिबगंज : कुल स्थापित चापानल : 10,210, चालू : 7,410 खराब : 2,800
गोड्‌डा : कुल स्थापित चापानल : 9,870, चालू : 7,020,खराब : 2,850
पाकुड़  : कुल स्थापित चापानल : 9,120, चालू : 6,520, खराब : 2,600
सरायकेला-खरसांवा : कुल स्थापित चापानल : 8,950, चालू : 6,430, खराब : 2,520
जामताड़ा  : कुल स्थापित चापानल : 8,640, चालू : 6,190,खराब : 2,450
लातेहार : कुल स्थापित चापानल : 8,110, चालू : 5,810, खराब : 2,300
सिमडेगा  : कुल स्थापित चापानल : 7,850, चालू : 5,610,खराब :2,240
कोडरमा : कुल स्थापित चापानल ; 7,240 चालू : 5,140, खराब :2,100
रामगढ़  : कुल स्थापित चापानल : 6,850,चालू : 4,920,खराब : 1,930
खूंटी : कुल स्थापित चापानल : 6,128, चालू : 4,311,खराब : 1,817
लोहरदगा : कुल स्थापित चापानल 5,835,चालू : 4,143,खराब : 1,692
ALSO READ : नाबालिग लापता केस: रहमलि अंसारी का नार्को टेस्ट नहीं होने पर HC ने उठाए सवाल, CID की जांच को बताया कॉपी पेस्ट
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *