Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा से भटककर कराईकेला पहुंचा 12 वर्षीय बालक, पुलिस ने बालकुंज भवन पहुंचाया

Chaibasa: चाईबासा से भटककर कराईकेला थाना क्षेत्र पहुंचा 12 वर्षीय बालक को कराईकेला पुलिस ने सुरक्षित संरक्षण प्रदान करते हुए बाल कल्याण...

Chaibasa: चाईबासा से भटककर कराईकेला थाना क्षेत्र पहुंचा 12 वर्षीय बालक को कराईकेला पुलिस ने सुरक्षित संरक्षण प्रदान करते हुए बाल कल्याण समिति (CWC) की मदद से बालकुंज भवन, चाईबासा पहुंचाया. पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से बालक को उचित संरक्षण मिल सका.

पहचान हुई

जानकारी के अनुसार, बालक ने अपना नाम मैदुल शेख (12 वर्ष), पिता मौज्जम शेख, निवासी मंगला बाजार, चाईबासा बताया. बालक ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का निधन हो चुका है तथा उसकी मां दूसरी शादी कर कहीं चली गई है. पारिवारिक सहारा नहीं होने के कारण वह भटकते हुए कराईकेला क्षेत्र पहुंच गया था.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: EXCLUSIVE : फाइलों में सिमटी जल-जंगल-जमीन की जंग, लालफीताशाही और फाइलों के मकड़जाल में रह गए उलझकर

CWC को सूचना

बालक के मिलने के बाद कराईकेला थाना पुलिस ने उससे पूछताछ कर उसकी स्थिति की जानकारी प्राप्त की और तत्काल मामले की सूचना बाल कल्याण समिति (CWC), चाईबासा को दी. समिति के निर्देश एवं सहयोग से बालक को सुरक्षित रूप से बालकुंज भवन, चाईबासा में रखा गया, जहां उसके रहने, भोजन और देखभाल की व्यवस्था की गई है.

थाना प्रभारी का बयान

कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन ने कहा कि पुलिस को एक नाबालिग बालक भटकता हुआ मिला था. उसकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई तथा बाल कल्याण समिति के सहयोग से उसे बालकुंज भवन, चाईबासा भेजा गया. उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है तथा ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *