Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

क्या राजस्थान में मिला बच्चा ही है रांची का 2 साल से लापता सूरज? मां ने लगाई मिलने की गुहार

Ranchi: दो साल पहले स्कूल से रहस्यमय ढंग से लापता हुए डीएवी कपिलदेव स्कूल के छात्र सूरज कुमार को लेकर एक बार...

Ranchi: दो साल पहले स्कूल से रहस्यमय ढंग से लापता हुए डीएवी कपिलदेव स्कूल के छात्र सूरज कुमार को लेकर एक बार फिर उम्मीद जगी है. बेटे की तलाश में लगातार संघर्ष कर रही मां सावित्री देवी टोपवार ने रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से हस्तक्षेप की मांग की है. सावित्री देवी ने उपायुक्त को दिए आवेदन में बताया है कि राजस्थान के एक बाल गृह में रह रहे एक बच्चे की तस्वीर और हुलिया उनके लापता बेटे सूरज कुमार से काफी मिलता-जुलता है. ऐसे में उन्होंने प्रशासन से उस बच्चे से मुलाकात कराने और उसकी पहचान की पुष्टि कराने में सहयोग की मांग की है.

उम्मीदें फिर से जाग उठीं 

परिजनों के अनुसार, कडरू सिमर टोली निवासी सूरज कुमार 10 सितंबर 2024 को रोजाना की तरह डीएवी कपिलदेव स्कूल पढ़ने गया था. छुट्टी के बाद जब उसके पिता उसे लेने स्कूल पहुंचे तो वह वहां नहीं मिला. स्कूल प्रबंधन ने बताया कि छात्र छुट्टी के बाद घर के लिए निकल चुका था, लेकिन वह घर भी नहीं पहुंचा. इसके बाद परिजनों ने हर संभव जगह तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला. मामले में बरियातू थाना में कांड संख्या 252/24 दर्ज है और पुलिस जांच भी हुई, लेकिन अब तक सूरज का पता नहीं चल सका है. इसी बीच राजस्थान में मिले बच्चे की जानकारी सामने आने के बाद परिवार की उम्मीदें फिर से जाग उठी हैं.

AlsoRead:राज्यसभा चुनाव: झामुमो का 61 वाला मास्टरस्ट्रोक, कयासों का बाजार गर्म

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *