Ranchi : गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार की रामगढ़ में हत्या कर दी गई है. मृतक सब रजिस्ट्रार का नाम बालेश्वर पटेल है. इस हत्या के बाद रामगढ़ जिले में सनसनी फैल गई. मामला रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र स्थित बालसेग्रा गांव की है. जमीन विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बालेश्वर पटेल की जमीन विवाद पर आपसी बहस हुई थी. जिसके बाद पत्थर से हमला किया गया. इस हमले में उनकी मौत हो गई.
छुट्टी के दौरान गये थे गांव
मृतक बालेश्वर पटेल हुल दिवस की छुट्टी के मौके पर अपने गांव आये हुए थे. मंगलवार की सुबह वो विवादित जमीन पर गए, जहां उनपर हमला किया गया. घटना की का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी हैण् रामगढ़ पुलिस.

ALSO READ : शुद्ध मतदाता सूची के लिए झारखंड में महाभियान : आज से 47 लाख मतदाताओं के सत्यापन के लिए घर-घर दस्तक देंगे BLO


