Ramgarh : गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल हत्या मामले में रामगढ़ पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं, इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है. यह मामला जिले के मांडू थाना क्षेत्र स्थित बालसेग्रा गांव की है. जहां मंगलवार को सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल अपने जमीन पर अकेले गए थे. इसी दौरान उनके ऊपर हमला किया गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बालेश्वर पटेल की जमीन विवाद पर आपसी बहस हुई थी. जिसके बाद पत्थर से हमला किया गया. इस हमले में उनकी मौत हो गई.
छुट्टी के दौरान गये थे गांव
मृतक बालेश्वर पटेल हुल दिवस की छुट्टी के मौके पर अपने गांव आये हुए थे. मंगलवार की सुबह वो विवादित जमीन पर गए. जहां उनपर हमला किया गया. घटना की का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है.

ALSO READ : इंडिया गठबंधन ने CJI को लिखा पत्र, SIR समेत पांच मुद्दों का किया जिक्र


