Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा में अनीता देवी ने रचा नया रिकॉर्ड, समय से पहले पूरा किया डिजिटाइजेशन

Chaibasa: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम-2026 के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले की बूथ स्तर पदाधिकारी (BLO) अनीता देवी ने उत्कृष्ट...

चाईबासा
अनीता देवी, BLO

Chaibasa: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम-2026 के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले की बूथ स्तर पदाधिकारी (BLO) अनीता देवी ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए गणना प्रपत्रों के 100 % डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर जिले की पहली BLO  बनने का गौरव हासिल किया है. उनकी यह उपलब्धि जिले में चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है.

बूथ संख्या 195 की BLO ने रचा कीर्तिमान

अनीता देवी चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-195 में BLO के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने समर्पण, निष्ठा और समयबद्ध कार्यशैली का परिचय देते हुए गणना प्रपत्रों का 100% डिजिटाइजेशन निर्धारित समय से पहले पूरा किया, उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते उनका नाम राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ की सूची में भी शामिल किया गया है.

DC ने दी बधाई, अन्य BLO के लिए बताया प्रेरणास्रोत

DC मनीष कुमार ने अनीता देवी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनका कार्य जिले के सभी BLO और सुपरवाइजरों के लिए प्रेरणास्रोत है, उन्होंने सभी BLO से समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य करते हुए मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया.

ALSO READ: वियतनाम नाव हादसा: फू कुओक द्वीप पर राहत-बचाव कार्य तेज, भारतीय दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन नंबर, 15 भारतीय पर्यटकों के मौत की पुष्टि

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण (BLO) कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाना है. इसके लिए सभी पात्र मतदाताओं से समय पर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने और इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाया जा सके.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *