पलामू : चाचा ने 12 वर्षीय भतीजे की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी फरार

Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव में एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहांएक...

चैनपुर थाना

Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव में एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहांएक चाचा ने अपने ही 12 साल के मासूम भतीजे की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चाचा मौके से भाग निकला. जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. मृतक 12 वर्षीय रौशन बैठा है. जो साधु बैठा का बेटा था. मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी चाचा ने मासूम रौशन पर चाकू से एक के बाद एक कई वार किए. हमला इतना जोरदार था कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

पुलिस कर रही जांच

घटना की खबर मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है. आखिर चाचा ने अपने ही भतीजे की जान क्यों ली, इसका पता आरोपी की गिरफ्तारी और पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा.

 

ALSO READ : एक्शन मोड में CM हेमंत सोरेन : आज से विभागों की करेंगे समीक्षा, विकास कार्यों में आएगी तेजी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *