मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए 18 और 20 जुलाई को पोलिंग बूथों पर लगेगा विशेष शिविर

Ranchi: लोकतंत्र को और अधिक पारदर्शी, सटीक और मजबूत बनाने की दिशा में राज्य निर्वाचन आयोग ने एक बड़ी पहल की है....

SIR Jharkhand
मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए 18 और 20 जुलाई को पोलिंग बूथों पर लगेगा विशेष शिविर
Ranchi: लोकतंत्र को और अधिक पारदर्शी, सटीक और मजबूत बनाने की दिशा में राज्य निर्वाचन आयोग ने एक बड़ी पहल की है. यदि मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने, किसी त्रुटि को सुधरवाने या मतदाता पहचान पत्र को अपडेट कराना है तो आगामी 18 और 20 जुलाई को राज्य के सभी मतदान केंद्रों (पोलिंग बूथों) पर विशेष शिविर आयोजित होने जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर जनता को उनके सबसे बड़े लोकतांत्रिक अधिकार से जोड़ने का माध्यम बनेंगे.

Also Read: देश में 434 खनिज ब्लॉकों की नीलामी, झारखंड में सिर्फ 3, सरकार बताए आखिर क्यों? – बाबूलाल

प्रगणक फॉर्म भरने और त्रुटि सुधार का सुनहरा अवसर

इस दो दिवसीय विशेष अभियान के दौरान आपके नजदीकी मतदान केंद्र पर सुबह से ही बूथ लेवल ऑफिसर उपस्थित रहेंगे. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को प्रगणक फॉर्म उपलब्ध कराना और उसे भरकर जमा करने की प्रक्रिया को बेहद आसान बनाना है. यदि वर्तमान मतदाता कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि या फोटो से जुड़ी कोई भी विसंगति है, तो आप इस अवसर का लाभ उठाकर उसे मौके पर ही सही करवा सकते हैं. इसके अलावा, जो युवा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, वे नए मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करा सकते हैं. अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में जाते समय अपने साथ पहचान प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे आवश्यक दस्तावेज जरूर ले जाएं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *