झारखंड कैडर के 21 IPS अधिकारी मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम में लेंगे हिस्सा

Ranchi: सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद द्वारा 19वें मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (MCTP) फेज-IV की घोषणा कर दी गई है. यह...

IPS officers
झारखंड कैडर के 21 IPS अधिकारी मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम में लेंगे हिस्सा

Ranchi: सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद द्वारा 19वें मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (MCTP) फेज-IV की घोषणा कर दी गई है. यह अनिवार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 31 अगस्त से 25 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा. इसके लिए गृह मंत्रालय के तहत पुलिस अकादमी ने झारखंड समेत सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय एजेंसियों से पात्र आईपीएस अधिकारियों के नामांकन मांगे हैं. इस राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड कैडर ( के 21 आईपीएस अधिकारी भी शामिल होने के लिए पात्र पाए गए हैं.

1995 से 2012 बैच के 21 IPS अधिकारी शामिल

राज्यवार जारी सूची के अनुसार, झारखंड कैडर से कुल 21 योग्य आईपीएस अधिकारियों को इस चार सप्ताह के ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए नामांकित किया गया है. इस प्रशिक्षण के लिए 1995 से 2012 बैच के उन आईपीएस अधिकारियों से नामांकन मांगे गए हैं, जिनकी सेवा अवधि 14 से 16 वर्ष पूरी हो चुकी है. भारतीय पुलिस सेवा (वेतन) नियम’ के तहत यह प्रशिक्षण अनिवार्य है. MCTP Phase-IV सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही अधिकारी सुपर टाइम स्केल में पदोन्नति वेतनमान पाने के हकदार होते हैं.

देशभर से 622 आईपीएस लेंगे हिस्सा

अकादमी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पूरे देश के विभिन्न कैडर और केंद्रीय बलों से कुल 622 आईपीएस अधिकारी इस प्रशिक्षण के लिए पात्र पाए गए हैं. इनमें AGMUT कैडर के सर्वाधिक 66, पश्चिम बंगाल के 55, कर्नाटक के 43, मध्य प्रदेश के 42, उत्तर प्रदेश के 35 और झारखंड के 21 अधिकारी शामिल हैं.

ALSO READ: चाईबासा: चालक को झपकी आने से लोहा लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *